नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में नकली शैंपू की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। नकली शैंपू को बेचने के लिए क्लीनिक प्लस और सनसिल्क ब्रांड के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था। मौके से लगभग 15 लाख रुपये के शैंपू जब्त किए है। पकड़े गए आरोपित लंढौरा (मंगलौर) के रहने वाले हैं। एक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह है मामला

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के आथराइज्ड लीगल मैनेजर आलोक तिवारी ने प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि सिडकुल में डैंसो चौक के पास गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 स्थित एक मकान में कंपनी के उत्पादों की नकली खेप तैयार कर बाजार में बेची जा रही है।

नकली शैंपू

इस पर पुलिस टीम ने उक्त मकान में छापा मारा। मकान के अंदर तीन लोग मौजूद थे। उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग निकला। मकान में हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के उत्पाद क्लीनिक प्लस और सनसिल्क ब्रांड के शैंपू की खेप मिली। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह को बुलाकर जांच कराई गई तो शैंपू नकली पाए गए। आरोपितों ने अपने नाम हसीन अहमद, शहबान व मोहसिन निवासी लंढौरा (मंगलौर) बताए। आरोपित फैक्ट्री का लाइसेंस और कच्चे माल का कोई रिकार्ड नहीं दिखा पाए।

घटनास्थल से 32 पेटी नकली शैंपू, करीब एक किलो नकली लेबल, शैंपू फिलिंग मशीन, 1350 लीटर कच्चा माल, 800 खाली बोतल बरामद हुई हैं। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार आरोपित सहित कुछ और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़