नई दिल्ली। चिकित्सा उपकरण बिना लाइसेंस के बेचने के आरोप में दुकानदार पर एफआईआर दर्ज हुई है। औषधि नियंत्रण विभाग ने भागीरथ प्लेस में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के लिए सिरप, दवाइयों और शल्य चिकित्सा सामग्री के 204 सैंपल लिए।

एक दुकानदार को वैध लाइसेंस के बिना चिकित्सा उपकरण और शल्य चिकित्सा सामग्री बेचने के आरोप में पकड़ा। यहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार परिणामों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय टीमों ने 27 थोक दवा विक्रेताओं का निरीक्षण किया। 10 से अधिक फर्मों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह निरीक्षण औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सदर बाजार में चलाए गए अभियान के बाद किया है।

छापेमारी में एक व्यापारी से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं जब्त की गईं। यह सुविधा बिना दवा लाइसेंस के चल रही थी। आरोपी खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड प्रस्तुत करने में विफल रहा। जांच में नकली ब्रांडेड क्रीमों का भंडार बिक्री और वितरण के लिए रखा हुआ मिला। पता चला कि नकली दवाएं आसपास के राज्यों और पड़ोसी देशों को भेजी जा रही थीं। संबंधित राज्यों के औषधि नियंत्रण विभागों को सूचित कर दिया गया है।