वेल्लोर। नशीली दवा टैपेंटाडोल टैबलेट बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार कए हैं। यह कार्रवाई गुडियाथम टाउन पुलिस ने पेरुम्बडी गाँव में की। गिरफ्तारकिए लोग दर्द निवारक गोलियों की अवैध बिक्री कर रहे थे।
यह है मामला
गिरफ्तार किए लोगों की पहचान बी. अय्यप्पन (27), आर. नवीन कुमार (20), एस. देवन (25), जी. मोहन (23) और के. भास्करन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये सभी गुडियाथम के निवासी हैं। विशेष पुलिस दल उस क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्होंने गाँव के एक खुले प्लॉट के पास गिरोह को रोका। पुलिस ने उनकी जाँच की और उनके पास से 850 टैपेंटाडोल गोलियाँ बरामद कीं।
शक्तिशाली दर्द निवारक जो सर्जरी के बाद के दर्द के लिए दी जाती है, लेकिन अक्सर इसका दुरुपयोग होता पाया गया। पुलिस को 50 सिरिंज भी मिलीं। पता चला कि गिरोह इलाके के युवाओं और छात्रों को ये गोलियाँ बेच रहा था। पुलिस ने उनके पास से गोलियाँ, सिरिंज और एक दोपहिया वाहन जब्त किया। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने गिरफ्तार लोगों को केंद्रीय कारागार में भेज दिया है।









