फोस्टर सिटी। एचआईवी की रोकथाम के लिए गिलियड के इंजेक्शन को मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गिलियड साइंसेज ने दी है। एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए साल में केवल दो इंजेक्शन की जरूरत होती है। इस उपचार को वैज्ञानिक रूप से लेनाकापाविर के रूप में जाना जाता है और इसे येज़टुगो के रूप में बेचा जाएगा।
गिलियड के चेयरमैन और सीईओ डैनियल ने कहा कि एचआईवी के खिलाफ दशकों से चली आ रही लड़ाई में यह एक ऐतिहासिक दिन है। येज़टुगो हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सफलताओं में से एक है। एचआईवी महामारी को खत्म करने में मदद करने का एक वास्तविक अवसर प्रदान करता है। येज़टुगो की सूची मूल्य प्रति वर्ष $28,218 होगी। यह एचआईवी की रोकथाम के लिए इसकी अन्य दवाओं में से एक डेस्कोवी की लागत से अधिक है। गिलियड की दवा सनलेन्का के नाम से 2022 से ही उपलब्ध है।