नशीली दवाओं के सिलसिले में तीन फार्मा यूनिट पर रेड

बद्दी (हप्र)। नशीली दवाओं के सिलसिले में बद्दी और नालागढ़ की तीन फार्मा यूनिट पर रेड हुई है। यह छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), जालंधर ने झाड़माजरी स्थित तीन फार्मा इकाइयों के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर की।

यह रेड पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में किए गए तलाशी अभियान का हिस्सा थी। यह छापेमारी अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से संबंधित धन शोधन जांच के सिलसिले में की गई थी। इसे अवैध रूप से ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम आदि जैसे नशीली दवाओं की सप्लाई में शामिल माना गया था।

बद्दी-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मेसर्स स्माइलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज और उसकी सहयोगी कंपनी मेसर्स बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड तथा मेसर्स सीबी हेल्थकेयर से जुड़े कार्यालय की तलाशी ली गई।
तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक रिकॉर्ड और वित्तीय ट्रेल स्थापित करने व अन्य प्रासंगिक साक्ष्य जब्त किए। ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम-1985 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 24 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश