पतंजलि भ्रामक दवा विज्ञापन के मामले में सुनवाई 15 जनवरी को

नई दिल्ली। पतंजलि भ्रामक दवा विज्ञापन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 15 जनवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट में एलोपैथिक दवा के खिलाफ भ्रामक दावों और विज्ञापनों के संबंध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की याचिका पर सुनवाई की गई थी।

न्यायमूर्ति अभय ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की खंडपीठ ने एमिकस क्यूरिया शादान फरास्ट से मामले से जुड़े मुद्दों, अब तक पारित आदेशों का विवरण और इन आदेशों के अनुपालन पर एक संक्षिप्त नोट देने को कहा। सुनवाई की अगली तारीख 15 जनवरी तय की गई। पीठ ने कहा कि चूंकि यह नई पीठ है, इसलिए न्यायाधीश मामले को समझना चाहते हैं। इस बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने याचिका दाखिल की थी। याचिका में कथित तौर पर आधुनिक चिकित्सा और कोविड-19 टीकाकरण अभियान के खिलाफ बदनामी का अभियान चलाने के लिए पतंजलि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

कोर्ट के आदेशों की अवहेलना

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों की अवहेलना के लिए पतंजलि और इसके सर्वेसवा रामदेव-बालकृष्ण के खिलाफ कार्रवाई की थी। कहा गया था कि इसके लिए माफी मांगते हुए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाए।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 2 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस