जींद (हरियाणा)। अवैध होम्योपैथिक सेंटर पर छापेमारी का मामला सामने आया है। हरियाणा होम्योपैथिक विभाग की टीम ने गांव रत्ताखेड़ा में अवैध होम्योपैथिक सेंटर पर रेड की। छापेमारी के दौरान संचालक कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। होम्योपैथिक सेंटर बिना लेबल की दवाइयां भी मिली हैं। मरीज भी इलाज करवाते पाए गए। सदर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

हरियाणा होम्योपैथिक विभाग को सूचना मिली थी कि गांव रत्ताखेड़ा में लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मन्नत लाइफ केयर में होम्योपैथिक इलाज किया है। रजिस्टार डा. वैभव बिदानी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। उस दौरान केयर सेंटर चलाने वाले दीक्षांत मरीजों का इलाज करते मिले। उनकी सहयोगी मंजू वहां पर मौजूद नहीं थी। टीम ने संचालक से प्रेक्टिस संबंधी दस्तावेज मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रहा। दोनों के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।

होम्योपैथिक फार्मेसी का लाइसेंस भी 13 जुलाई को समाप्त हो चुका था। 61 दवाइयां मिस लेबल पाई गई। सोशल मीडिया पर गंभीर बीमारियों का इलाज भी शर्तिया बताया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने दीक्षांत तथा उनकी सहयोगी मंजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है