मडिहान, मिर्जापुर (उप्र)। रजिस्ट्रेशन बिना चल रहे अवैध अस्पताल को सील किया गया है। यह कार्रवाई कलवारी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संगम हॉस्पिटल पर की। नटीम ने नोडल अधिकारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में अवैध नर्सिंग होम का निरीक्षण किया था। जांच में बिना किसी रजिस्ट्रेशन के अस्पताल संचालित होते मिला।
निरीक्षण में सामने आया कि संगम हॉस्पिटल में कोई भी डिग्रीधारक कर्मचारी नहीं था। मरीजों के बेड हेड टिकट भी नहीं बनाए गए थे। हॉस्पिटल के संचालक शिव कुमार आयुर्वेदाचार्य हैं। वे बिना रजिस्ट्रेशन के एलोपैथी चिकित्सा कर रहे थे। अस्पताल में तीन मरीजों का ऑपरेशन बिना महिला चिकित्सक और सर्जन के किया गया था। एक मरीज सीमा बेगम के पति मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि उनके नवजात शिशु की पेट में ही मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद सीजर ऑपरेशन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। तीन मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़हान भेज दिया गया। रेड कार्रवाई का पता चलते ही क्षेत्र के अन्य मेडिकल सेंटर बंद हो गए।