लदनियां, मधुबनी (बिहार)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। जांच में दवा बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। इसके चलते आरोपी दवा दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर नीशी टोकियो को शिकायत मिली थी। इस पर डीएसपी राघव दयाल के साथ कामेपट्टी चौक पर संचालित दवा दुकान पर छापेमारी की। मांगे जाने पर दुकानदार दवा बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। दुकान का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। दुकान से बड़ी मात्रा में लगभग 70 हजार रुपए की दवाएं जब्त की गयी। दवा दुकानदार सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने दुकान में रखी दवाओं की जांच की। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।