चंडी (बिहार)। मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर अवैध दवाइयां जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस व औषधी विभाग की टीम ने की।

यह है मामला

औषधी विभाग की टीम ने पोस्ट ऑफिस के पास जय जगत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बल भी साथ रहा। स्टोर से कफ सिरप, एविल व अन्य नशायुक्त दवाओं की जांच के लिए सैंपल लिए गए। टीम ने दवाओं की खरीद व बिक्री के संबंध में वैद्य कागज मांगे। मेडिकल स्टोर संचालक इन्हें नहीं दिखा पाया। इसके चलते स्टोर से दवाओं को जब्त कर लिया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि दुकानदार को समय दिया गया है। इस दौरान उन्हें लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। लाइसेंस के बिना बिल व मानक के विपरित दवा बेचना मरीजों के लिए खतरनाक है।