फार्मा और बायोटेक में सहयोग बढ़ाने पर भारत-स्विट्जरलैंड एकजुट

नई दिल्ली। फार्मा और बायोटेक में सहयोग बढ़ाने पर भारत-स्विट्जरलैंड एकजुट हुए हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलिन बुडलिगर आर्टिएडा के साथ बैठक की। इसमें भारत के फार्मा सेक्टर में निवेश संभावनाओं और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई। आर्टिएडा स्विस फार्मा उद्योग के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर हैं।

भारतीय स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती का लाभ उठाते हुए स्विस फार्मा कंपनियों के निवेश अवसरों पर चर्चा केंद्रित रही। भारत और EFTA देशों के बीच Trade and Economic Partnership Agreement (TEPA) के तहत हुई प्रगति पर भी चर्चा की गई।

इसके तहत EFTA देशों ने 100 प्रतिशत non-agricultural products पर बाजार पहुंच और Processed Agricultural Products पर शुल्क रियायतें दी हैं। समझौता अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की बाध्यकारी प्रतिबद्धता भी प्रदान करता है. इससे लगभग एक मिलियन प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। TEPA भारतीय निर्यातकों को विशेष इनपुट तक बेहतर पहुंच देगा और अनुकूल व्यापार एवं निवेश वातावरण तैयार करेगा। इससे भारतीय माल के निर्यात में वृद्धि होगी और सेवाओं के क्षेत्र को नए बाजारों में अवसर मिलेंगे।

 

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़