बिलासपुर। कफ सिरप की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। बिलासपुर पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 320 नग अवैध मादक पदार्थ कफ सिरप बरामद किए गए हैं। आरोपियों के नाम आशु महतो, साहिल दाहिया, अंकित चौहान और सुनिल शर्मा हैं। सभी आरोपी शहडोल मध्य प्रदेश के निवासी हैं। इनसे 320 नग Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride ONEREX COUGH SYRUP

जब्त की है। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल और 4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एसीसीयू बिलासपुर और थाना कोनी की संयुक्त टीम ने आरोपियों को बिलासा ताल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना कोनी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के बारे में गहन जानकारी जुआई जा रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










