फार्मा कंपनी में लाखों की हेराफेरी, 7 पर एफआईआर

करनाल (हरियाणा)। फार्मा कंपनी में लाखों की हेराफेरी हुई है। सेक्टर-3 एक्सटेंशन स्थित दवा कंपनी में हेराफेरी हुई। जांच में अनियमितताएं मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कर्मचारियों ने गलत तरीके से दवाइयों की सप्लाई की। भुगतान अपने पास रखा और कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

यह है मामला

कंपनी के डायरेक्टर अजय बंसल ने एसपी को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उनकी कंपनी Gettin Lifesciences Pvt. Ltd. दवा व्यापार से जुड़ी है। कंपनी में सेल्स मैनेजर मनविंदर सिंह ने 64.30 लाख 263 रुपए की हेराफेरी की। बिना किसी इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के अपने परिचितों को कंपनी में नियुक्त कर दिया। इनमें रोहिन कुमार यादव, नकुल शर्मा, अंकित कुमार, संतोष कुमार, प्रदीप सिंह और अनुज सक्सेना शामिल हैं। इन सभी ने फर्जी पार्टियों के साथ दवाइयों की सप्लाई की।

मनविंद्र के खाते में 33 लाख 83 हजार 417 रुपए बकाया हैं। रोहिन पर 6,96,256 रुपए, नकुल शर्मा पर 4,01,130 रुपए बकाया हैं। अंकित पर 4,25,128 रुपए, संतोष कुमार पर 8,01,472 रुपए बकाया हैं। प्रदीप सिंह पर 75,068 रुपए और अनुज सक्सेना पर 6,47,792 बकाया हैं। कुल मिलाकर 64,30,263 रुपए की राशि लंबित है। कई पार्टियों से प्राप्त राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाई। उदाहरण के तौर पर शिव मेडिकल हॉल, शाहजहांपुर से 1,03,404 रुपए नकद लिए। लेकिन कंपनी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। कंपनी के नाम जारी चेक भी जमा नहीं कराए। मनविंदर सिंह के पास कई फर्मों के चेक मिले। रोहिन और प्रदीप के पास भी अलग-अलग फर्मों के चेक की बात सामने आई है।

कंपनी की नीति के अनुसार 90 दिन की क्रेडिट लिमिट तय थी। आरोपियों ने इस नियम का उल्लंघन करते हुए ज्यादा माल सप्लाई किया। कई फर्जी पार्टियों को जानबूझकर माल दिया। इससे कंपनी को नुकसान हुआ। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा