नई दिल्ली। बायोकॉन फार्मा को दो जैविक दवाओं के लिए अनुपालन नोटिस मिला है। यह नोटिस उसे कनाडा की स्वास्थ्य नियामक संस्था हेल्थ कनाडा से मिला है। कंपनी को दो जैविक दवाओं बोसाया और वेवजुओ के लिए अनुपालन नोटिस मिला है। बायोकॉन लिमिटेड के सीईओ श्रीहास तांबे ने यह जानकारी दी।

ये दवाएं ऑस्टियोपोरोसिस और कैंसर संबंधी जटिलताओं के इलाज में उपयोग होती हैं। हेल्थ कनाडा ने तीन अप्रैल को बोसाया (डेनोसुमैब) और वेवजुओ (डेनोसुमैब) के लिए नोटिस दिया। ये क्रमश: प्रोलेया और एक्सजीवा की जैविक दवाएं (बायोसिमिल) हैं।

सीईओ तांबे ने कहा कि हेल्थ कनाडा द्वारा बोसाया और वेवजुओ को दी गई मंजूरी बायोकॉन के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम उच्च गुणवत्ता वाली जैविक दवाओं तक पहुंच का विस्तार जारी रखे हुए हैं।