पाली (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। औषधि नियंत्रण अधिकारी ने बिना रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के 6 मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया। सेल बुक समय पर नहीं भरने से एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया है।

इन स्टोरों का लाइसेंस हुआ सस्पेंड

आशापुरा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का लाइसेंस 18 मई से 24 मई तक
सोजत के भवानी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का 4 मई से 18 मई तक
सुमेरपुर रोड स्थित नागणेच्या मां एंटरप्राइजेज का 4 मई से 10 मई तक

वहीं, नेहरू नगर स्थित नाकोडा मेडिकोज, माताजी रोड स्थित कोठार मेडिकल स्टोर व प्रताप चौक स्थित कुलदेवी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 7 -7 दिन के लिए निलंबित किए हैं। तेरापंथ भवन के पास मां मेडिकोज के पास दवाओं के सेल बुक का संधारण नहीं पाया गया। इसका लाइसेंस 5 दिन के लिए लाइसेंस निलंबत कर दिया।