मुंबई। ल्यूपिन फार्मा कंपनी बायोसिमिलर कारोबार के लिए 700 करोड़ निवेश करेगी। ल्यूपिन बायोसिमिलर पर अपना जोर बढ़ा रही है। कंपनी प्रमुख वैश्विक बाजारों में अपने पोर्टफोलियो और मौजूदगी को बढ़ा रही है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक रमेश स्वामीनाथन ने यह जानकारी दी।

दवा कंपनी ने बायोसिमिलर के क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। कैंसर दवा पेगफिल्ग्रास्टिम का अपना बायोसिमिलर बाजार में उतारने के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी हासिल की थी। स्वामीनाथन ने कहा कि पेगफिल्ग्रास्टिम अमेरिकी बाजार में उतरने वाली है। जबकि आंखों की दवा रैनिबिजुमैब को अमेरिका, यूरोप और जापान में पेश करेंगे।

उम्मीद है कि अगले पांच साल में बायोसिमिलर का कुल कारोबार 50 करोड़ डॉलर होगा। कैंसर की दवाओं निवोलुमैब, डिनुजुमैब और पर्टुजुमैब के बायोसिमिलर भी भारत में लाने की योजना है। कंपनी पहले से ही ऑटोइम्यून संबंधी बीमारी की दवा एटैनरसेप्ट के बायोसिमिलर बेच रही है। कंपनी अब तक बायोसिमिलर बनाने की क्षमता में लगभग 500 करोड़ का निवेश कर चुकी है। अब अपना कुल निवेश बढ़ाकर लगभग 700 करोड़ की योजना है।