कैंसर की नकली दवाओं के मुख्य सप्लायर का पर्दाफाश

नई दिल्ली। कैंसर समेत कई नकली जीवन रक्षक दवाओं के मुख्य सप्लायर का पर्दाफाश हो गया है। नेपाल से दिल्ली-एनसीआर में दवाएं भेजने वाला मुख्य सप्लायर कासिफ उर्फ टर्की है। क्राइम ब्रांच ने कडक़डड़ूमा कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में यह दावा किया है।

पुलिस का कहना है कि तुर्किये के इंस्तांबुल और नेपाल इन नकली-अवैध दवाओं का मुख्य सोर्स हैं। इसका खुलासा सोनीपत के मुख्य रिसीवर नवदीप सैनी के फोन को खंगालने से हुआ। पुलिस ने कुल नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें से छह जेल में हैं। दसवें आरोपी नवीन आर्य को पुलिस अभी पकड़ नहीं सकी है।

यह है मामला

क्राइम ब्रांच ने तीन जगह रेड कर नशीली दवा सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इससे लाखों की नकली-अवैध दवाएं बरामद की गई थीं। यह गिरोह सोशल मीडिया के जरिए सस्ती दवा देने का झांसा दता था। डेढ़ से दो लाख रुपये के ड्रग को 50 से 70 हजार रुपये में बेचता था। कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि कासिफ उर्फ टर्की इस गिरोह का मुख्य सप्लायर है। इसके जरिए यह नकली-अवैध दवाएं भारत में सोनीपत के नवदीप सैनी के पास भेजी जाती हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 17 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई