चिकनगुनिया वैक्सीन इक्सचिक का लाइसेंस निलंबित किया

लंदन। चिकनगुनिया वैक्सीन इक्सचिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने वलनेवा के चिकनगुनिया टीके इक्सचिक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है । कंपनी वलनेवा ने कहा कि यह निलंबन बीमारी से संबंधित गंभीर प्रतिकूल घटनाओं की चार रिपोर्टों के बाद किया गया है। उसे अमेरिका में टीके की शिपिंग और बिक्री तुरंत बंद करनी होगी।

बता दें कि चिकनगुनिया तेज़ बुखार, जोड़ों में दर्द और दीर्घकालिक विकलांगता का कारण बन सकता है। यह मुख्य रूप से एडीज़ मच्छरों की प्रजातियों द्वारा फैलता है। एफडीए ने घोषणा की कि उसने फ्रांसीसी दवा निर्माता कंपनी वलनेवा के चिकनगुनिया टीके का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इस टीके का लगातार इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

यह फैसला इक्सचिक से जुड़ी गंभीर सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया है। इक्सचिक एक जीवित-क्षीणित टीका है। इसे एफडीए ने 2023 में मंजूरी दी थी। यह कदम 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में इक्सचिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सिफारिश के बाद उठाया गया है। इक्सचिक में वायरस का एक कमजोर रूप होता है। यह चिकनगुनिया रोग के लक्षण पैदा कर सकता है।

Related Posts

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

नई दिल्ली। पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से काफी उम्मीदें जगी हैं। पैंक्रियाटिक कैंसर को सबसे घातक कैंसर में से एक मान जाता है। इसे साइलेंट किलर भी…

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 1 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 11 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 8 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार