नई दिल्ली। मैनकाइंड फार्मा की कंडोम की कीमत बढ़ाने की तैयारी हो रही है। ईरान-इजरायल युद्ध से क्रुड ऑयल खौल रहा है। इस कारण मैनकाइंड फार्मा अपने मैनफोर्स कंडोम की कीमत बढ़ा सकती है।

मार्केट लीडर पर भी दबाव

भारत में यूं तो कंडोम बनाने वाली कई कंपनियां हैं। सबसे सस्ते कंडोम बेचने वाली कंपनी मैनकाइंड फार्मा की बाजार हिस्सेदारी 30 फीसदी है। मतलब कि यह मार्केट लीडर है। कंपनी के सीईओ शीतल अरोड़ा का कहना है कि क्रुड ऑयल महंगा हो गया है। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें भी कीमत बढ़ाी पड़ेंगी।

मैनकाइंड फार्मा भारत का सबसे अफोर्डेबल कंडोम ब्रांड में से एक है। कंपनी का कहना है कि वह बेहद थिन मार्जिन में काम करती है। इसलिए कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो तो फाइनल प्रोडक्ट की प्राइस पर असर पड़ता है। कुछ केमिकल, लुब्रिकेंट और पैकेजिंग मैटेरियल के लिए पेट्रोलियम बेस्ड मैटेरियल पर निर्भरता है। इसलिए उन्हें दाम बढ़ाने पर विवश होना पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि कीमत में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह कंपनी दुनिया के 130 देशों को कंडोम एक्सपोर्ट करती है।