कैंसर की नकली दवाओं से अटा बाजार, रहें अलर्ट

नई दिल्ली। कैंसर की नकली दवाइयां बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। ये अवैध दवाइयां बंगाल से लाकर भारत के बाजारों में बेची जा रही हैं। इनसे आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।

गौरतलब है कि देश में नकली और अवैध दवाओं का धंधा तेजी से फैल रहा है और इसकी वजह से रोगियों की जान पर संकट है। कैंसर जैसी घातक बीमारी की भी बांग्लादेश सहित दूसरे देशों से आने वाली नकली और अवैध दवाएं रोगियों को जीवनदान देने बजाए मौत बांट रही है।

एक ओर जहां दवाओं के लिए चीन से कच्चे माल के आयात पर घरेलू फार्मा कंपनियों की मुश्किल कम नहीं हो रही हैं, वहीं बांग्लादेश से आने वाली कैंसर की नकली दवाओं ने उनकी नींद उड़ा दी है। बांग्लादेश से कैंसर की नकली दवा आने के बाद न सिर्फ देश की फार्मा कंपनियों का मुनाफा घटा है बल्कि मरीजों की जान पर खतरा भी बढ़ रहा है।

कैंसर के करीब 12 फीसदी मरीजों तक नकली दवाएं पहुंच रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बड़ी फार्मा कंपनियों के नाम पर कैंसर की ऐसी नकली दवाएं बनाई जाती हैं और उनकी खेप को अवैध रूप से बाजार में खपाया जाता है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस