अस्पताल में बच्चों को पिला दी एक्सपायरी दवा, 7 की तबीयत बिगड़ी

टोंक (राजस्थान)। अस्पताल में बच्चों को एक्सपायरी दवा पिला देने का मामाल प्रकाश में आया है। दवा पीने के बाद 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे हडक़ंप मच गया। बताया गया है कि रानोली पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में टीकाकरण अभियान के दौरान 3 माह तक के 7 नौनिहालोंं को एक्सपायरी दवा पिलाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे बच्चों के परिजनों में हडक़ंप मच गया और वे तुरंत उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की जांच में इस बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ। समय रहते बच्चों का उपचार हो जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

यह है मामला

टोंक जिले के पीपलू उपखंड क्षेत्र की रानोली पीएचसी में टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। टीकाकरण के बाद बच्चों को बुखार रोकने के लिए दवा दी गई। बताया गया है कि एक एएनएम ने गलती से बच्चों को एक्सपायरी डेट की दवा पिला दी। इसके तुरंत बाद बच्चों की तबीयत खराब हो गई। कई बच्चे रोने लगे और कुछ बेहोश हो गए।

बच्चों की बिगड़ती हालत देख उनके परिजनों में हडक़ंप मच गया। एक अभिभावक जगदीश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को टीकाकरण के बाद दी गई दवा घर पहुंचकर पिलाई। इसके बाद उनका बेटा जोर-जोर से रोने लगा। दवा की जांच करने पर पता चला कि वह एक्सपायरी डेट की थी। परिजन तुरंत बच्चे को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दवा के एक्सपायरी होने की पुष्टि की।

रानोली पीएचसी इंचार्ज अशोक कुमार ने घटना पर सफाई देते हुए बताया कि एक्सपायरी दवाइयां नष्ट करने के लिए अलग रखी गई थीं, लेकिन गलती से बच्चों को दे दी गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस