गर्भपात की दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का कारिंदा गिरफ्तार

सोनीपत। गर्भपात की दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का कारिंदा गिरफ्तार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला के गर्भपात की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। आरोपी को पानीपत के समालखा से गिरफ्तार किया गया है। उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा।

यह है मामला

सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को सूचना मिली थी कि गर्भपात की दवा लेने पर गंभीर महिला को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पर डॉ. नितिन फलस्वाल, डॉ. दीपक कौशिक व डॉ. योगेश दहिया पर आधारित टीम का गठन किया।

टीम ने मामले की जांच की तो पता चला कि महिला ढाई महीने की गर्भवती थी। उसे बच्चा नहीं चाहिए था। उनके पति ने समालखा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले विक्की से 500 रुपये में एमटीपी किट खरीदी थी। टीम ने यह सूचना पानीपत स्वास्थ्य विभाग को दी।

टीम एमटीपी किट बेचने वाले मेडिकल स्टोर के कारिंदे विक्की को पकड़ लिया। विक्की ने बताया कि एमटीपी किट पानीपत के गांव खोजकीपुर निवासी राजेश उपलब्ध करवाता है। वह समालखा के निजी अस्पताल में ड्राइवर का काम करता है। टीम राजेश के घर पहुंची, मगर वह नहीं मिला। इस पर समालखा थाना पुलिस ने विक्की, राजेश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी