रोहतक (हरियाणा)। नशीली दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर सील किया गया है। यह कार्रवाई जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी मनदीप मान और उनकी टीम ने की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। टीम ने देव कॉलोनी स्थित मेडिकल स्टोर संचालक सुमित और प्रवीण को पकड़ा। ये दोनों नशीली दवा बिना डॉक्टर की पर्ची के बेच रहे थे। स्टोर से प्रेगाबालिन की 300 टैबलेट्स बरामद की गईं। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
यह है मामला
मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो की सूचना पर की गई थी। औषधि टीम ने सीआर पॉलीटेक्निक के सामने स्थित स्टोर पर छापा मारा। संचालक बरामद दवाओं का कोई खरीद-बिक्री रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं दिखा पाए। ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत उन्हें नोटिस जारी किया है। मौके पर ही स्टोर को सील किया गया है। आरोपी दवाओं के खरीद-बिक्री बिल पेश नहीं कर सके थे। फर्म का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है। यह कदम अवैध दवा बिक्री को रोकने के लिए उठाया गया है।










