नकली दवा गिरोह के सरगना की फैक्ट्री से 2 करोड़ की दवाएं जब्त

आगरा (उप्र)। नकली दवा गिरोह के सरगना की बंद फैक्ट्री से दो करोड़ की दवाएं जब्त हुई हैं। दवा माफिया ए राजा की मीनाक्षी फार्मा पर छापेमारी हुई। यह कार्रवाई सीडीएससीओ और पुडुचेरी के औषधि नियंत्रण विभाग ने की। पुडुचेरी की मेट्टुपालयम स्थित बंद फैक्ट्री से दो करोड़ की दवाएं और उपकरण जब्त किए हैं।

यह है मामला

औषधि विभाग ने मां मेडिको, श्री राधे मेडिकल एजेंसी, बंसल मेडिकल एजेंसी, एमएसवी मेडि प्वाइंट और ताज मेडिको पर रेड की थी। इन फर्म से नकली दवाएं जब्त की गईं थी। ये दवाएं पुडुचेरी के दवा माफिया ए राजा की फर्म मीनाक्षी फार्मा और श्री अमान फार्मा द्वारा सप्लाई की गईं थी।

80 लाख की दवाएं पुडुचेरी से चेन्नई होते हुए आगरा ट्रेन से सप्लाई की जा रहीं थी। यहां से इन दवाओं को 12 राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने मेट्टुपालयम स्थित मीनाक्षी फार्मा पर छापा मारा।

फर्म के साथ ही फैक्ट्री भी संचालित हो रही थी और कई महीने से बंद थी। टीम ने फैक्ट्री से खाली कैप्सूल, टैबलेट और पैकिंग सामग्री जब्त की हैं। मल्टी विटामिन के कैप्सूल भी मिले हैं। कैप्सूल पर वीरनपेट्टई, पुडुचेरी और चेन्नई की फर्म का नाम दर्ज मिला है। टैबलेट, एल्युमीनियम फाइल जैसी पैकेजिंग सामग्री के साथ विल्लुपुरम की कंपनी का नाम दर्ज मिला। ये फैक्ट्री भी बंद हैं।

नकली दवा

जांच में सामने आया है कि पुडुचेरी में ए राजा की कई फैक्ट्री हैं। हर छह महीने से एक वर्ष में फैक्ट्री का स्थान बदल देता है। नेटवर्क इतना मजबूत है कि छापा पडऩे से पहले उसे जानकारी मिल जाती है। इसके चलते उसे अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी पहुंचे। नौ कार्टन में कोलेस्ट्राल की दवा रोसुवास सहित नौ तरह की दवाएं थीं। इन दवाओं की कीमत 14. 22 लाख रुपये है। इन कार्टन को ट्रांसपोर्ट कंपनी पर ही रखवा दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद सैंपल लिए जाएंगे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 7 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 6 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट