नई दिल्ली। जापानी बुखार की वैक्सीन को मिजी सिका फार्मा भारत में बनाएगी। जापान की दर्जनों कंपनियां भारत में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखा रही है। इसका आशय टोक्यो में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ दर्जनों कंपनियों ने चर्चा में दिया। उनहोंने भारत में निवेश को लेकर गहन चर्चा की। गोयल ने इन कंपनियों को भरोसा दिया कि निवेश में आने वाली सभी दिक्कतों को सरकार दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। कारोबारी नियम को और सरल बनाने के लिए संशोधन किया जाएगा।
जापान की फार्मा कंपनी मिजी सिका भारत में जापानी बुखार की वैक्सीन बनाएगी। इसके लिए सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ सहभागिता की जाएगी। कंपनी सेरम इंस्टीट्यूट को टेक्नोलाजी ट्रांसफर करेगी। फिर उसे विकसित करके सेरम इंस्टीट्यूट वैक्सीन का निर्माण करेगी। मिजी सिका फार्मा विभिन्न प्रकार की जेनरिक दवा बनाने के लिए भी भारत में निवेश करेगी। इसकी सब्सिडियरी कंपनी बंगलुरू स्थित मैड्रिक लिमिटेड कई देशों को जेनरिक दवा सप्लाई करती है।
कंपनी अगले साल के अंत तक भारत में जापानी बुखार की वैक्सिन बनाने लगेगी। जेनरिक दवा का उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी भारत में निवेश की तैयारी में है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भारत में जापानी बुखार के मामले पाए जाते हैं। इस बुखार से मौत तक हो जाती है।










