Lumpy Virus: यह राज्य बुरी तरह प्रभावित, रणनीति तैयार

lumpy

नई दिल्ली : राजस्थान, पंजाब और गुजरात जैसे राज्य लंपी वायरस (lumpy virus) के प्रसार से बुरी तरह प्रभावित हैं, जो अब तक देश भर में लगभग 20,57,700 जानवरों को संक्रमित कर चुका है।

वहीं उत्तर प्रदेश इस जानलेवा बीमारी को फैलने से रोकने में कामयाब रहा है। पशुपालन और डेयरी विभाग के मुताबिक अब तक 20,57,700 जानवर इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 97,000 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है।

राज्यों में, राजस्थान अब तक वायरस से संक्रमित लगभग 14 लाख जानवरों के साथ सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है, जिनमें से 64,000 की मौत हो चुकी है।

राजस्थान के बाद पंजाब है, जिसमें 1,73,159 संक्रमित जानवर हैं, जिनमें से 17,200 की मौत हो चुकी है और मृत्यु दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

इसी तरह, उत्तर प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित हुए 26,024 जानवरों में से 273 जानवरों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने कहा कि लंपी रोग के प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास सकारात्मक परिणाम दिखा रहे हैं।

छह सबसे बड़े और सबसे गंभीर रूप से प्रभावित राज्यों की तुलना में यूपी लम्पी वायरस के प्रसार को रोकने में सबसे सफल राज्य के रूप में उभरा है।

Advertisement