सील किए छह अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी

रुदौली (अयोध्या)। सील किए गए छह अस्पताल संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में की गई छापेमारी में छह अवैध अस्पतालों को गंभीर अनियमितताओं के चलते सील कर दिया गया था। अब इस मामले में इन अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

इन अस्पतालों को नोटिस

सील किए गए अस्पतालों में जनता हॉस्पिटल, मिलेनियम हॉस्पिटल, एडवांस सिटी हॉस्पिटल, यशोदा हॉस्पिटल, रियांश हॉस्पिटल, अली हॉस्पिटल शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों का पंजीकरण नहीं था और वहां पर योग्य चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की भी कमी थी। छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर एक्सपायर्ड इंजेक्शन, गैरकानूनी रूप से कार्य कर रहे कर्मी तथा गलत इलाज की शिकायतें भी सामने आईं।

जांच में सामने आया कि कुछ सरकारी डॉक्टर अवैध रूप से निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे थे। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. बनियान ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी सभी फर्जी व गैरकानूनी रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़