दवा बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर चार मेडिकल स्टोरों को नोटिस

फर्रुखाबाद। दवा बिक्री का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर चार मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं। औषधि निरीक्षक व आबकारी निरीक्षक ने संयुक्त रूप से याकूतगंज स्थित चार मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इनमें से किसी के पास भी दवा बिक्री से संबंधित रिकार्ड नहीं मिले और मौके पर फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। इसके चलते संचालकों को नोटिस जारी किए गए हंै।

यह है मामला

एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय व आबकारी निरीक्षक गौरव सिंह की टीम ने याकूतगंज में निरीक्षण किया। यहां प्रदीप मेडिकल स्टोर आबाद नगर, उत्कर्ष मेडिकल स्टोर, प्रकाश मेडिकल स्टोर व मरियम मेडिकल स्टोर में जांच की गई। जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक दवा बिक्री की रसीद नहीं दे रहे हैं। एक्सपायरी दवाओं का स्थान भी सुरक्षित नहीं किया गया और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।

छापेमारी की खबर मिलते ही कई झोलाछाप व मेडिकल स्टोर संचालक अपने शटर गिराकर चले गये। नर्सिंग होम में निरीक्षण के दौरान कोई डॉक्टर व फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि सभी स्टोर से 10-15 प्रकार की दवाइयों का खरीद व बिक्री का रिकार्ड मांगा गया है। मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी है और कारण बताओ नोटिस थमाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि जांच में नशीली दवाएं नहीं मिली हैं। बिना डॉक्टर की पर्ची के नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की बिक्री करने, मरीज व उनके परिजनों को दवा बिक्री की रसीद न देने पर नियमों का उल्लंघन मानते हुए दवा दुकान को लाइसेंस रद करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस