प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की कार से तस्करी में एक गिरफ्तार

बिजनौर/रेहड़। प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की कार से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने 17760 प्रतिबंध कैप्सूल जब्त किए हैं।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक और पुलिस टीम रेहड़ क्षेत्र में बादीगढ़ चौराहे परचेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 74 डिब्बे बरामद किए। इनमें 17760 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने गांव महुआ डाबरा निवासी इबरान को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाओं की कीमत 132240 रुपये आंकी गई है। इन कैप्सूल का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए कैप्सूल बनाने वाली कंपनी उज्जैन की है। जबकि, गोरखपुर स्थित कंपनी द्वारा इस बाजार में बेचा जा रहा है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी व्यक्ति का चालान कर न्यायालय में पेश कराया गया है।

औषधि निरीक्षक, बिजनौर उमेश भारती ने बताया कि बादीगढ़ चौराहे पर कार से प्रतिबंधित दवाई के 17760 कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़