पतंजलि की ‘शर्तिया इलाज’ के दावों वाली 51 लाख की दवाएं ज़ब्त

मुंबई (महाराष्ट्र)। पतंजलि की ‘शर्तिया इलाज’ के दावों वाली 51 लाख की दवाएं ज़ब्त की गई हैं। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने यह कार्रवाई की। भ्रामक दवा विज्ञापनों और नियमों का उल्लंघन करने वाली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। कुल 73.24 लाख रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कीं। इनमें 51.41 लाख की दवाएं पतंजलि समूह की हरिद्वार स्थित कंपनी दिव्य फार्मेसी द्वारा निर्मित बताई गई हैं।

यह है मामला

हाल ही में नियुक्त एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसके तहत मुंबई, कोंकण, पुणे, नासिक, सहित सात क्षेत्रीय प्रभागों में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में राज्यभर के 12 आयुर्वेदिक औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान कई दवाएं जब्त की गईं । इनका प्रचार कथित तौर पर गंभीर बीमारियों के शर्तिया इलाज के दावों के साथ किया जा रहा था।

जब्त दवाओं का बड़ा हिस्सा दिव्य फार्मेसी से संबंधित बताया गया है। इनमें दृष्टि आई ड्रॉप, गिलोय घन वटी, कुटज घन वटी, सिस्टोग्रिट डायमंड टैबलेट, न्यूरोग्रिट गोल्ड कैप्सूल, मधुग्रिट टैबलेट और मेमोरीग्रिट टैबलेट शामिल हैं। 21.83 लाख की गलत लेबलिंग वाली एलोपैथिक दवाएं भी जब्त कीं। इस अभियान में एलोपैथिक दवाओं की सबसे बड़ी बरामदगी पुणे क्षेत्र से हुई। जब्त की गई सभी दवाओं का कुल मूल्य 73,24,656 रुपये बताया गया है।

 

Related Posts

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजकोट (गुजरात)। सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली डॉक्टर बनकर बैठे आरोपी ऑनलाइन संपर्क से ग्राहकों को फंसाते थे। उन्हें…

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 12 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल