दिल की दवा वायमाडा का पेटेंट कैंसिल, अब सस्ती मिलेगी दवा

नई दिल्ली। दिल की दवा वायमाडा का पेटेंट कैंसिल कर दिया गया है। भारत के पेटेंट ऑफिस ने स्विट्जरलैंड की फार्मा कंपनी नोवार्टिस की दवा वायमाडा का पेटेंट कैंसिल किया है। बताया गया कि इस दवा में कोई विशेष तकनीकी सुधार नहीं दिखाया गया है। अब भारतीय कंपनियां दिल की जेनरिक दवाएं बाजार में बेच सकती हैं। इससे यह दवा पहले से काफी कम दामों में मिल सकेगी।

यह है मामला

कई भारतीय फार्मा कंपनियां वायमाडा दवा के जेनरिक वर्जन बनाने की कोशिश कर चुकी थीं। लेकिन नोवार्टिस ने कोर्ट में केस करवाकर इन्हें रोक दिया था। अब इस दवा का पेटेंट रद्द हो गया है, तो कंपनियों को यह दवा बनाने की आजादी मिल गई है। इससे दिल की यह दवा सस्ती मिल पाएगी।

इंडियन फार्मास्युटिकल एलायंस संस्था और दो कंपनियों ने इसके पेटेंट के खिलाफ आपत्ति दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि यह पेटेंट भारतीय पेटेंट कानून का उल्लंघन करता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्रेस्टो नाम से बिकने वाली यह दवा हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट फेल्योर के इलाज में इस्तेमाल होती है। यह नोवार्टिस के लिए बड़ी कमाई का जरिया रही है। इसने पिछले साल करीब 7.8 बिलियन डॉलर की बिक्री की थी।

दिल की दवा

पेटेंट ऑफिस के अनुसार कंपनी ने यह साबित नहीं किया कि उनकी नई दवा पुरानी दवा से ज्यादा असरदार है। उन्होंने कोई एक्सपेरिमेंटल डेटा नहीं दिया इसलिए पेटेंट रद्द कर दिया गया। नोवार्टिस ने इस फैसले पर कोई जवाब नहीं दिया है। अब भारत में मरीजों को यह दवा सस्ते दामों पर मिलने लगेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक