फार्मा कंपनी को मिली हाइपरटेंशन की दवा को लेकर मंजूरी

अहमदाबाद। फार्मा कंपनी Zydus Lifesciences को अमेरिका के दवा रेगुलेटर (USFDA) से Bosentan टैबलेट्स फॉर ओरल सस्पेंशन, 32mg के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी Tracleer® Tablets for Oral Suspension, 32 mg (USRLD) के जेनेरिक एडिशन के लिए है।

Bosentan 32 mg टैबलेट्स का इस्तेमाल पल्मोनरी आर्टेरियल हाइपरटेंशन (PAH) के इलाज में किया जाता है। यह 3 साल या उससे अधिक आयु के बच्चों के लिए है। जिनमें इडियोपैथिक या जन्मजात PAH है।

यह दवा एक ड्यूल एंडोथेलिन रिसेप्टर एंटागोनिस्ट है। जो फेफड़ों में हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। इसकी खुराक आमतौर पर शरीर के वजन के आधार पर दी जाती है। Bosentan का निर्माण उसकी फॉर्म्युलेशन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी, SEZ अहमदाबाद में किया जाएगा।

Zydus समूह को अब तक 432 उत्पादों के लिए USFDA से मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने कारोबारी साल 2003-04 से अब तक कुल 505 ANDA फाइल किए हैं। यह मंजूरी अमेरिकी बाजार में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगी। उसके जेनेरिक पोर्टफोलियो को विस्तार देगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश