संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। नकली दवा मामले में फार्मा कंपनी को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा को बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा और पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में दिया गया। कुशल कुमार ने बताया कि नोटिस के बाद फैक्ट्री में कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।
यह है मामला
चार महीने पहले अवैध निर्माण पर पुलिस और औषधि विभाग ने क्यूरेक्स फार्मा से भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक जब्त किया था। फैक्ट्री प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में कोई भी पुख्ता सुबूत उपलब्ध नहीं हो पाया। इस कारण फैक्ट्री संचालक को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने बताया कि दवा कंपनियों का औचक निरीक्षण किया गया है। इसमें कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।










