नई दिल्ली। फार्मा कंपनी Lupin Limited को बड़ी नियामकीय सफलता मिली है। कंपनी की Brivaracetam Oral Solution की अर्जी को अमेरिकी रेगुलेटर US FDA से मंजूरी मिल गई है।
Brivaracetam Oral Solution का इस्तेमाल मिर्गी (Epilepsy) के इलाज में किया जाता है। यह दवा दौरे (seizures) को नियंत्रित करने में मदद करती है। खास तौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी है, जिन्हें टैबलेट निगलने में दिक्कत होती है।
Lupin ने इस दवा को अमेरिकी बाजार में लॉन्च करने का एलान भी किया है। कंपनी के अनुसार Brivaracetam का अमेरिकी बाजार में सालाना कारोबार लगभग ₹1,230 करोड़ के आसपास है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि US FDA से मंजूरी मिलने के बाद Lupin की अमेरिकी पोर्टफोलियो और मजबूत होगी। एंटी-एपिलेप्टिक सेगमेंट में यह लॉन्च कंपनी की कमाई और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह मंजूरी Lupin के लिए अमेरिकी बाजार में एक और महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जहां कंपनी पहले से कई जेनरिक और स्पेशियलिटी दवाओं के साथ मौजूद है।










