PM ने हाईलेवल मीटिंग में कोरोना को लेकर दिए निर्देश, इंफ्लुएंजा पर भी सतर्क

Covid 19: देश में बीते दो सप्ताह से कोविड 19 (Covid 19) और इंफ्लुएंजा के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच पीएम मोदी ने बुधवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग के दौरान पीएम ने अधिकारियों को जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने तथा लोगों के कोविड-उपयुक्त व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जानकारी दी गई कि पीएम मोदी ने देश में बढ़ते कोविड 19 और इंफ्लुएंजा के मामलों के बीच हाई लेवल मीटिंग बुलवाई। ये बैठक देश में इंफ्लुएंजा के मामलों में बढ़ोतरी और बीते दो हफ्तों में कोरोना केस में आए उछालों को लेकर बुलाई गई थी।

Covid 19 को लेकर एहतियात बरतने की सलाह

पीएम मोदी ने बैठक में देश में बढ़ते कोविड 19 को लेकर एहतियात और सतर्कता बरतने की सलाह दी। पीएम ने सभी गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) मामलों की प्रयोगशाला निगरानी और टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोम सिक्वेंसिंग में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया है। इसके साथ ही कोविड के खिलाफ तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए अस्पतालों में एक बार फिर  से मॉक ड्रिल का आयोजित करने का निर्देश दिया और लोगों को कोविड उचित व्यवहार का पालन करने की सलाह दे।

https://twitter.com/ANI/status/1638506606894751746?s=20

मास्क पहनना अनिवार्य  

बैठक में पीएम मोदी ने मरीजों, स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों दोनों की ओर से अस्पताल परिसर में मास्क पहनने समेत कोविड व्यवहार पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब सीनियर सिटिजन और किसी गंभीर बीमारी वाले लोग भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जायें तो उन्हें मास्क पहनने की सलाह दी जायें।

पीएम ने कहा कि अभी कोविड 19 महामारी खत्म नहीं हुई है ऐसे में नियमित आधार पर देश भर में स्थिति की निगरानी पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- इंदौर का ये अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से हुआ बाहर

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ