इंदौर का ये अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से हुआ बाहर

Ayushman Bharat Yojna: केंद्र सरकार के द्वारा जारी आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) के अंतर्गत इंदौर के कई अस्पतालों में भारी कमी आयी है। इस कड़ी में इंदौर के  इंडेक्स मेडिकल कालेज को आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया है।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की टीम जांच के लिए इंदौर आयी थी इस दौरान इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में कमी पाए जाने पर इसे आयुष्मान योजना से बाहर कर दिया गया।

आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश की ओर से जारी हुआ आदेश (Ayushman Bharat Yojna)

आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश की ओर आदेश जारी करके इस संबंध में जानकारी दी गई है। इस आदेश में कहा गया कि आयुष्मान योजना में किए गए एमओयू  का अनुपालन नहीं करने, योजना का अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अनियमितता करने के लिए इंडेक्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र इंदौर को योजना से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के चलते अस्पताल अब योजना के तहत लोगों का इलाज नहीं कर पायेगा।

अनुचित लाभ पाने के लिए कई गलतियां की गई

आदेश में कहा गया है कि  योजना के तहत अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए अस्पताल की ओर से कई गलतियां की गईं हैं। इसमें कहा गया है कि अस्पताल ने 500 मरीजों को भर्ती करने का दावा किया था, जबकि सहीं संख्या केवल 76 थी।बाकी मरीजों के संबंध में अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। ऑडिट टीम ने ICU में उन मरीजों को पाया, जिन्हें वहां प्रवेश और गहन देखभाल की आवश्यकता नहीं थी। मामूली बुखार में ही कई लोगों को यहां 20 दिनों तक भर्ती रखा पाया गया।

पिता के कार्ड पर बच्चे का इलाज 

इसी महीने 5 मार्च को  टीम इंडेक्स मेडिकल कालेज में भोपाल से टीम जांच करने के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान अस्पताल में भारी गड़बड़ियां सामने आई थीं। यहां पिता के आयुष्मान कार्ड पर बच्चे का इलाज किया जा रहा था। साथ ही मामूली बुखार में ही कई लोगों को यहां 20 दिनों तक भर्ती रखा पाया गया। आयुष्मान भारत योजना में भारी गड़बड़ी मिलने पर योजना का संचालन करने वाले राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इंडेक्स मेडिकल कालेज की योजना के अंतर्गत संबद्धता निलंबित कर दी है।

ये भी पढ़ें- किराए पर फार्मासिस्ट की डिग्री लेकर चला रहे मेडिकल स्टोर

 

 

 

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ