दवा बाजार में पुलिस की रेड, एक दवा व्यापारी को लाई थी साथ

आगरा। दवा बाजार में दिल्ली की पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी की सूचना से दवा बाजार में हडक़ंप मच गया। दरअसल, पुलिस एक दवा व्यापारी को मुबारक महल स्थित दवा बाजार में अपने साथ लाई थी। आरोपी दवा व्यापारी पूर्व में नशीली दवा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, नशे की दवा के कारोबार में और भी कर्द दुकानदारों के नाम सामने आए हैं। इनकी पड़ताल की जा रही है।

यह है मामला

दिल्ली पुलिस ने करीब एक महीने पहले नारकोटिक्स के मामले में दो भाइयों को मुबारक महल स्थित मार्केट से गिरफ्तार किया था। तब दिल्ली में एक हॉकर ने नशे की दवाओं की बिक्री की थी। पुलिस ने हॉकर को गिरफ्तार किया था, जिससे पूछताछ में आगरा के कारोबारियों के नाम सामने आए थे। इसके चलते दिल्ली पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया था।

अब पुलिस ने एक आरोपी को जेल से कस्टडी रिमांड पर लिया। उसे अपने साथ लेकर पुलिस टीम आगरा पहुंची और मुबारक महल स्थित आरोपी व्यापारी की दुकान पर गई। छानबीन करने के बाद थाने पर ले आई।

आरोपी व्यापारी ने पूछताछ के दौरान कई और लोगों के नाम बताए हैं। थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नशे की दवाओं के मामले टीम जांच करने आई है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूर्व में शिव कृपा फार्मा पर डमी ग्राहक बनकर पुलिस टीम पहंची थी। इसके बाद दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए