नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की दवा समेत दो गिरफ्तार

फुलवारी शरीफ (बिहार)। नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने का मामला सामने आया है। मौके से नकली दवा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने संपतचक के जकरिया पुल के पास फैक्ट्री में की। टीम ने मौके से करीब 50 लाख रुपये की नकली दवा और नशीला पदार्थ बरामद किया है।

यह है मामला

एक्साइज विभाग की टीम को नकली नशीली दवा बनाने की फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के तहत विभाग की टीम ने तीन दिनों तक रेकी की और इसके बाद फैक्ट्री में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपक कुमार गोदाम मैनेजर और ड्राइवर शंभु कुमार बताए गए हैं। जबकि गोदाम मालिक गिरीश कुमार फरार हो गया।

ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में गोरखधंधा

जांच में पता चला है कि फरार गोदाम मालिक गिरीश कुमार गया जिले के खिजरसराय का निवासी है। न्यू श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी की आड़ में यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि मौके से करीब 50 लाख रुपये की नकली दवा और नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वालद्ग इंजेक्शन, टैबलेट आदि आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

इसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप है। भारी मात्रा में कोडीन का रैपर, ढक्कन और बोतल भी मिली है, जिससे पता चलता है कि यहां नकली कोडीन भी बनाया जा रहा था। यहां दवा पैक करने की मशीन और अन्य सभी तरह की सामग्री बरामद की गई है जोकि नकली कफ सिरप कोडीन तैयार करने में इस्तेमाल की जाती है। फिलहाल मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 15 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 22 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़