अवैध प्राइवेट हॉस्पिटल में मिली सरकारी दवाएं, अस्पताल सील

समस्तीपुर। अवैध प्राइवेट हॉस्पिटल में सरकारी सप्लाई वाली दवाएं बरामद हुई हैं। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया है और हॉस्पिटल संचालक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह है मामला

पुलिस ने शिकायत मिलने पर चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर में स्थित पूसा सेवा सदन के नाम से संचालित निजी अस्पताल पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में सरकारी अस्पतालों को सप्लाई की जाने वाली दवा व जांच किट बरामद की गई। इस बारे में औषधि नियंत्रक शंभू ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्स विभाग की टीम ने उक्त निजी अस्पताल में छापेमारी की, जिसमें 390 वायल दवा व एचआईवी जांच किट जब्त की गई।

उन्होंने बताया कि यह जांच किट बाजार में काफी महंगा बिकती है। इस संबंध में निजी अस्पताल के संचालक से पूछा गया है कि उसे यह जांच किट व दवाएं किससे मिली। उन्होंने आशंका जतायी कि उक्त दवा किसी सरकारी अस्पताल के कर्मी के माध्यम से ही निजी अस्पताल में पहुंची है। इस मामले की जांच करायी जाएगी।

औषधि अधिकारी ने बताया कि उक्त अस्पताल का रजिस्टे्रशन भी नहीं पाया गया। वहां डॉक्टर के नाम के बोर्ड लगे थे, लेकिन मौके पर एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं मिला। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया है और संचालक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक