दिलदारनगर (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना संचालित मिला अस्पताल सील किया गया है। एसडीएम व भदौरा सीएचसी की संयुक्त टीम ने पांच अस्पतालों में जांच की। एक अस्पताल बिना किसी नाम और पंजीकरण के संचालित मिला। इसे टीम ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। यह अस्पताल दिलदारनगर पावर हाउस स्थित रेलवे स्टेशन रोड के पास है।
जांच के दौरान अस्पताल के चिकित्सक डा. सिद्धार्थ सिंह से पंजीकरण मांगा गया तो नहीं मिला। इस पर तत्काल प्रभाव से अस्पताल को सील कर दिया गया। टीम ने चार अन्य अस्पतालों का भी निरीक्षण किया। इन अस्पतालों में साफ-सफाई सहित कुछ व्यवस्थाएं अमानक मिलीं। अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी हिदायत दी। उहें साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
चेतावनी दी गई कि भविष्य में अनियमितता िमली तो कड़ी कार्रवाई होगी। उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव ने बताया कि अस्पतालों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।










