फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

जयपुर (राजस्थान)। फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इसका खुालसा किया है। फर्जी डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 11वीं पास युवक करीब 19.50 लाख में डिग्री खरीदकर डॉक्टर बना था।

गिरोह के सदस्य लाखों रुपए में मेडिकल डिग्रियां उपलब्ध करवाते थे। साथ ही फर्जी डिग्रियों को मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी कराया जाता था। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि फर्जी डॉक्टर राम किशोर महावर करौली का रहने वाला है। वह सिर्फ 11वीं पास है। फर्जी डिग्री के आधार पर वह दिल्ली के बड़े हॉस्पिटलों में डॉक्टर के रूप में काम करता था। अलग-अलग अस्पतालों में ऑन-कॉल सोनोग्राफी भी करता था।

राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार ने थाने में 8 लोगों के खिलाफ गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन कराने का मामला दर्ज करवाया। इनमें रामकिशोर महावर का नाम भी था। पुलिस ने रामकिशोर महावर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। रामकिशोर से पूछताछ के बाद सत्यजीत पाणिग्रही, मनीष मांजी और खुर्रम तौफीक को भी गिरफ्तार किया।

11वीं पास युवक बना फर्जी डॉक्टर

फर्जी मेडिकल डिग्रियां

जांच में सामने आया कि फर्जी डॉक्टर रामकिशोर महावर केवल 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। साल 2016 से 2022 तक दौसा के एक निजी नर्सिंग होम में काम करता था। इसके बाद बालोतरा और बयाना के निजी हॉस्पिटलों में डॉक्टर्स के सहायक के रूप में काम करने लगा। यहां वह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट टाइप करने और सोनोग्राफी से जुड़े काम करता था।

इसी दौरान रामकिशोर ने एक व्यक्ति के जरिए मोबाइल पर रामा मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) की एमबीबीएस डिग्री की पीडीएफ हासिल की। इसमें बदलाव कर अपनी फर्जी डिग्री तैयार कर ली। इसके आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन करवा लिया। इस फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर दौसा जिले के खेड़ला स्थित एक निजी हॉस्पिटल में करीब 15 दिन तक डॉक्टर के रूप में काम भी किया। इसी दौरान फेसबुक पर बैकडेट में डिग्रियां दिलवाने का विज्ञापन देखकर गिरोह के संपर्क में आया।

साढ़े पांच लाख रुपए में खरीदी डिग्री

रामकिशोर ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से वॉट्सएप के जरिए संपर्क किया। उसे करीब 6.5 लाख रुपए में गायनेकोलॉजी की डिग्रियां उपलब्ध करवाने का ऑफर दिया। आरोपी ने करीब साढ़े पांच लाख रुपए बताए गए खाते में जमा करवाए। इसके बाद उसे गायनेकोलॉजी के प्रमाणपत्र भेज दिए। इन फर्जी दस्तावेज के आधार पर आरोपी ने दिल्ली मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन संख्या 33624 हासिल कर ली। इसके बाद जून 2025 में सफदरजंग अस्पताल (नई दिल्ली) में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर जूनियर रेजिडेंट के रूप में काम शुरू कर दिया।

 

Related Posts

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

फरीदाबाद (हरियाणा)। लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की गई हैं। यह कार्रवाई औषधि विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। टीम…

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी का मामला सामने आया है। एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम तक सील कर दिया गया है। दवाओं के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 13 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा