सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने इंजेक्शन और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने फैक्ट्री से प्रतिबंधित नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बोरियां और उन्हें तैयार करने का सामान जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा पुत्र एहसान, निवासी कुंडा कला, गंगोह, सहारनपुर के रूप में हुई है।
यह है मामला

एसटीएफ के मुताबिक, उसे काफी समय से गुप्त सूचना मिल रही थी। बताया गया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाकर कई राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इसके चलते टीम ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीम ने इंजेक्शन और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने फैक्ट्री से प्रतिबंधित नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बोरियां और उन्हें तैयार करने का सामान जब्त किया।
आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका भाई गंगोह में एक अलग फैक्ट्री में नकली इंजेक्शन तैयार करता है। एसटीएफ दोनों जगहों की जांच कर रही है। टीम यह पता लगा रही है कि इंजेक्शन कहां भेजे जाते थे। इसके अलावा सप्लाई का नेटवर्क किन लोगों तक फैला है। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल प्रसव पीड़ा शुरू कराने या बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल पशुओं में भी ज्यादा दूध के लिए होता है।





