निजी अस्पताल में छापेमारी, खामियां मिलने पर नोटिस सौंपा

बलरामपुर। निजी अस्पताल में छापेमारी के दौरान खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस सौंपा गया है। यह कार्रवाई रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के डिंडो गांव में संचालित निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। छापेमारी के दौरान अस्पताल के अंदर कई खामियां मिली। वहीं, भ्रामक प्रचार का पंपलेट भी पाया गया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

नहीं मिला मेडिकल स्टोर का लाइसेंस

अस्पताल के बाहरी हिस्से में संचालित मेडिकल स्टोर में जांच के दौरान उसका लाइसेंस चस्पा नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस मांगा तो अस्पताल कर्मचारी इसे नहीं दिखा पाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भ्रामक प्रचार सामग्री बरामद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी अस्पताल में छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में भ्रामक प्रचार के पंपलेट भी जब्त किए हैं। अस्पताल के प्रचार पंपलेट में जिन सुविधाओं का उल्लेख किया गया था, वह सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं मिली।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी