अवैध निजी अस्पताल में जच्चा की मौत, अस्पताल किया सील

बिजनौर। अवैध निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जच्चा की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मौत होने से क्षुब्द परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खउ़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई सर्जन चिकित्सक नहीं है, ऐसे में प्रसूता का ऑपरेशन किया गया। उधर, मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।

यह है मामला

बिजनौर के गांव तीबड़ी निवासी अरविंद की पत्नी रामेश्वरी (24) को प्रसव पीड़ा होने पर भाटान स्थित क्योर एंड केयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया। रामेश्वरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद से रक्तस्त्राव नहीं थम रहा था। परिजन लगातार चिकित्सक से सही इलाज करने की मांग कर रहे थे।
दो दिन बाद ही जच्चा रामेश्वरी की अस्पताल में मौत हो गई।

इस पर गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र ने बताया कि क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग में रजिस्टर्ड नहीं है। क्लीनिक को बीएएमएस डिग्रीधारी चिकित्सक संचालित कर रहा था। इसे प्रसव कराने और सर्जरी करने का अधिकार नहीं है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक