बिजनौर (यूपी)। अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर व अस्पताल पर रेड का समाचार है। औषधि विभाग ने यह कार्रवाई की है।
यह है मामला
औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा को गुप्त सूचना मिली थी। नजीबाबाद में बुंदकी मार्ग स्थित आरसीपुरम कॉलोनी के सामने अवैध मेडिकल स्टोर का पता चला। औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान वहां बिना किसी पंजीकरण के अस्पताल और मेडिकल स्टोर चलता िमला। दुकान पर कोई साइनबोर्ड नहीं लगा था। न ही कोई नाम दर्ज था। मौके पर कोई भी योग्य फार्मासिस्ट मौजूद नहीं मिला।
टीम ने मौके से भारी मात्रा में एंटीबायोटिक और अन्य आवश्यक औषधियां जब्त कीं। जब्त दवाओं की कुल कीमत एक लाख से अधिक आंकी गई है। औषधि निरीक्षक ने आरोपी संकेत और आशु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनके मुताबिक जांच रोकने के लिए उन पर राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया। इसे नजरअंदाज करते हुए कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। जब्त दवाओं के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया जाएगा।










