जन औषधि केंद्र पर पड़ा छापा, 22 दवाओं की बिक्री पर रोक

गोरखपुर। जन औषधि केंद्र पर छापेमारी के दौरान बिना डाक्टर की पर्ची के नींद की दवा बेचने का मामला पकड़ में आया है। मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर के पास स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र में औषधि निरीक्षक राहुल कुमार ने छापेमारी की और भारी मात्रा में नारकोटिक्स ग्रुप की दवाइयांं जब्त की हैं। 22 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। बताया गया है कि इन दवाओं का इस्तेमाल मानसिक रोगों में किया जाता है। इनसे नींद आती है।

यह है मामला

एक आम उपभोक्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि जन औषधि केंद्र पर बिना डाक्टर के पर्चे पर नारकोटिक्स दवाएं बेची जा रही हंै। इसका बिल भी नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते डीआई ने बताए गए जन औषधि केंद्र पर रेड की। मौके पर मिली नारकोटिक्स ग्रुप की 22 तरह की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।

जनसुनवाई पोर्टल पर आई शिकायत के बाद डीएम कृष्णा करुणेश ने डीआई को मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर के पास स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दुकान में छापा मारने के निर्देश दिए थे। डीआई दुकान पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को भी बुलाया।

शिकायतकर्ता अपने साथ नारकोटिक्स ग्रुप की क्लोनाजेपाम की 180 गोली, एसिटेलोप्राम व प्रोप्रैनोलाल की 90 गोली, एल्प्राजोलाम की 80 गोली और एसिटेलोप्राम की 70 गोली लेकर पहुंचा। उसने बताया कि सभी दवाएं जन औषधि केंद्र से ली गई हैं और इनका बिल भी नहीं मिला है। उसने आरोप लगाया कि संचालक ने बिना डाक्टर के पर्चे के ही दवाएं दे दीं। जांच में नारकोटिक्स ग्रुप की 22 तरह की दवाएं मिलीं। निरीक्षक के मांगे जाने पर संचालक इनकी खरीद का बिल नहीं दिखा पाए।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक