10 डॉक्टर समेत 59 स्टाफ सस्पेंड, कोलकाता रेप-मर्डर मामला

कोलकाता। 10 डॉक्टर समेत 59 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रेप-हत्या का है। थ्रेट कल्चर और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही कमेटी ने यह एक्शन लिया है। कमेटी ने 10 डॉक्टरों समेत 59 स्टाफ को या तो पूरी तौर पर या अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है। इन डॉक्टरों पर कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रैगिंग का भी मामला शामिल है।

गौरतलब है कि सस्पेंशन ऑर्डर से पहले जांच कमेटी ने एक बैठक की और इसमें अधिकारी-डॉक्टर्स और इंटर्न की तरफ से प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बैठक के दौरान मेडिकल छात्र बाहर नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल में थ्रेट कल्चर के आरोपी 59 लोगों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। दस डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और अन्य पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

इन डाक्टरों को किया सस्पेंड

निष्कासित डॉक्टरों में सौरभ पाल, आशीष पांडे (जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया), अभिषेक सेन, आयुष्री थापा, निरंजन बागची, शरीफ हसन, नीलाग्नि देबनाथ, अमरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह और तनवीर अहमद काजी शामिल हैं। उन्हें अगले 72 घंटों में हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है।

इन आरोपियों के नामों को राज्य मेडिकल काउंसिल को भी भेजा जाएगा ताकि उनके रजिस्ट्रेशन की जांच और रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। आरजी कर हॉस्पिटल प्रशासन ने सभी आरोपियों की लिस्ट जारी की है। अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर की घटना के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी, जिससे कैंपस में थ्रेट कल्चर को काबू किया जा सके।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस