नशीली दवा के इंटरस्टेट रैकेट का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ (उप्र)। नशीली दवा के इंटरस्टेट रैकेट का भंडाफोड हुआ है। चार आरोपी तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह सफलता एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मिली है। पकड़ गए गिरोह में तीन पुरुष और एक महिला शामिल हंै। इनके पास से 10 करोड़ 29 लाख रुपये की मारफीन, चरस, गांजा और मेफेड्रान जैसे नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किये आरोपियों की पहचान लखनऊ निवासी आयुष निषाद, सुफियान, श्रवण कुमार निषाद और नेहा निषाद के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से 1.015 किलो मारफीन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलोग्राम गांजा, 6 ग्राम मेफेड्रान (एमडीएमए), नकद 79,530 रुपये, 100 यूरो का नोट, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद हुई है। इन्हें ठाकुरगंज क्षेत्र के मोहल्ला गउघाट से गिरफ्तार किया गया है।

एएनटीएफ की टीम और ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मारफीन, चरस, गांजा और मेफेड्रान जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स की खरीद-फरोख्त कर मुनाफा कमाते थे। इस संबंध में थाना ठाकुरगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएनटीएफ की टीम आगे की जांच में जुटी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस