दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

पटियाला (पंजाब)। दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर दवाएं जब्त की हैं। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोल विभाग ने की। नशे के खिलाफ अभियान के तहत टीम ने दो मेडिकल स्टोरों की जांच की। राजिंदरा अस्पताल के पास एक स्टोर पर दबिश दी। यहां से दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में खामियां मिलीं। इसके बाद 2,400 रुपये की तीन तरह की दवाएं जब्त की गईं। विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर फॉर्म-16 के तहत कार्रवाई की है।

सामान्य नियमों का उल्लंघन पाया 

यह जानकारी जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी पटियाला नवजोत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि नाभा के अलौहरां गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर की भी जांच की। यह कार्रवाई दर्ज एफआईआर की जांच से जुड़ी थी। इस स्टोर पर सामान्य नियमों का उल्लंघन पाया गया। हालांकि वहां कोई नशीली दवा नहीं मिली। राजिंदरा अस्पताल के पास वाले मेडिकल स्टोर की जांच की।

दवाएं जब्त की

जांच में खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में खामियां और सामान्य नियमों का उल्लंघन सामने आया। इसके बाद दवाएं जब्त कर ली गईं। नवजोत कौर ने कहा कि विभाग दवाओं की बिक्री और भंडारण से जुड़े नियमों के पालन के लिए जांच कर रहा है। नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीवनरक्षक दवाओं का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा।

Related Posts

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

लोधा, अलीगढ़ (यूपी)। अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की। मौके से एक युवक को भी…

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

नई दिल्ली। क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर एससी ने केंद्र और डीसीजीआई को फटकारा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और DCGI को कड़ी फटकार लगाई। यह फटकार उन दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज