लोधा, अलीगढ़ (यूपी)। अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 लाख रुपये की अवैध नशीली दवाएं मिली। वहीं 50 हजार नकद और एक होंडा सिटी कार जब्त की है।
यह है मामला
थाना लोधा पुलिस ने बुलक गढ़ी चौराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक होंडा सिटी कार को रोका। कार से अवैध नशीली दवा मिलीं। इनमें प्रॉक्सीको स्पाज़ कैप्सूल की 10 पेटियां 2,40,000 कैप्सूल थे। अवैध नशीली दवा की कीमत करीब 19 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है।
फरमान ने बताया कि वह ये दवाएं बुलंदशहर के शादाब से खरीदकर बेचता था। पुलिस ने फरमान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह के साथ जावेद हसन, वीरसैन राठी, रविंद्र कुमार, मनीष राणा और आरक्षी फुरकान अहमद शामिल रहेे।




